Random Posts

test

नहटौर - मोदी के मन की बात सुनने को ब्लॉक कार्यालय के सभागार मे भाजपा कार्यकर्ताओ समेत उमड़े क्षेत्रीय निवासी

रिपोर्ट - नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता परवेज दानिश।

blog counter
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने को नहटौर नगर के ब्लॉक कार्यालय स्थित सभागार मे भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय निवासियो की भीड़ सुबह से ही जुटनी शुरू हो गयी थी। मोदी के इस कार्यक्रम को सुगमता से दिखाये जाने हेतु एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगायी गयी थी। इस दौरान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने हिन्दुस्तान जिन्दाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत तेजी से विकसित होता राष्ट्र है। उन्होने कहा कि आज के युग की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है डिजिटलाईजेशन और इसमे भारत आज स्वावलम्बी हो चुका है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ चल रहे विवाद पर उन्होने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत हमेशा से ही शान्ति व भाईचारे का पक्षधर रहा है और इतिहास साक्षी है कि भारत ने दुनिया के किसी भी देश पर आज तक अपनी ओर से पहल करते हुए कोई सैन्य कार्यवाही नही की है, परन्तु पाकिस्तान सदा से ही आतंकियो को पनाह देता रहा है और भारत के खिलाफ षड़यन्त्रो मे शामिल रहा है। वर्तमान स्थिति पर उनका कहना था कि पाकिस्तान को उसके किये का अंजाम भुगतना ही होगा। आगामी लोकसभा चुनाव की चर्चा भी इस दौरान की गयी। लोकसभा चुनाव पर उनका कहना था कि वर्ष 2014 से पहले भारत की आर्थिक, सामाजिक, सामरिक व राजनैतिक स्थिति का आप स्वयं अवलोकन कर सकते है और आज इन्ही आधारो पर भारत कहॉ से कहॉ तक की यात्रा तय कर चुका है आज बखूबी समझ सकते है।

इस कार्यक्रम मे जोश से भरे भाजपा कार्यकर्ता बार बार हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद व नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाकर देश व पार्टी के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करते रहे। कार्यक्रम मे भाजपा के जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी, नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, नगर मंत्री शरद जैन, नगर महामंत्री प्रशान्त वर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ से कपिल शर्मा, सुनील चौधरी, विनीत गोयल, विनीत जोशी, अंकुश अग्रवाल, अशोक चन्द्रा, अंकित जैन, लवली त्यागी व शादाब शाद आदि मौजूद रहे।


Blogger द्वारा संचालित.