Random Posts

test

धामपुर - भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सॉसद डा0 यशवंत सिंह ने पूजा अर्चना कर किया चुनाव कार्यालय का उदघाटन

रिपोर्ट - धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार।
      

blog counter
आज मंगलवार को जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा0 यशवंत सिह ने जो वर्तमान मे भी भाजपा से ही नगीना लोकसभा सीट से सॉसद है तथा भाजपा ने फिर से एक बार उन्ही को इस लोकसभा चुनाव मे प्रत्याशी के रूप मे चुना है ने अपने चुनाव कार्यालय का पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर अपने चुनाव कार्यालय का उदघाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा सॉसद यशवंत सिंह व पदाधिकारियो ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को अपने सम्बोधन के माध्यम से केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियो के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 

चुनाव कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर किया गया हवन यज्ञ पन्डित दिनेश चन्द्र भारद्वाज ने पूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया। इस हवन यज्ञ मे सभी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने आहुतियॉ देकर चुनाव रण मे भाजपा प्रत्याशी डा0 यशवंत सिंह के विजयी होने की कामना की। हवन यज्ञ की समाप्ति के उपरान्त चुनाव कार्यालय का उदघाटन धामपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा, नगीना लोकसभा सीट से वर्तमान सॉसद व पुनः प्रत्याशी डा0 यशवंत सिंह, धामपुर नगर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी, सुमन त्यागी व भूपेन्द्र सिंह बॉबी ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। 

इस अवसर पर अपने संबोधन मे डा0 यशवंत सिंह ने कहा कि वह एक बार फिर क्षेत्र की जनता की सेवा के भाव को लेकर चुनावी रण मे उतरे है तथा हर हाल मे नगीना लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होने कहा कि अपने पूरे राजनैतिक जीवन मे उनको केवल प्रधामन्त्री नरेन्द्र मोदी ने ही प्रभावित किया है। उन्होने कहा कि प्रधानमन्त्री की न केवल बाते बड़ी होती है बल्कि वे करते भी बड़ा ही है। धामपुर विधान सभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा विधायक अशोक राणा ने बताया कि दिनॉक 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व 5 अप्रैल को भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह इस क्षेत्र मे रैली करेगे हालॉकि अभी स्थान निश्चित नही किया गया है। 

इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी व धामपुर नगर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि नगर पलिका क्षेत्र के 70 आम नागरिको के खाते मे 2.5 लाख रूपया आ चुका है जिससे उसके सिर पर छत आ चुकी है।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष पुरूषोत्तम अग्रवाल, नगर महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राघव शरण गोयल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता चौहान, नगर पालिका सभासद अजय मित्तल, जितेन्द्र गोयल, सोनू वाल्मिकी, सुरेन्द्र सिंह, रिहान शेख सहित राकेश चौधरी, नितिन अग्रवाल, प्रमोद राठी, गौरव पोश्वाल, दिनेश सैनी, यशपाल तुली, विनीत कौशिक, राजेन्द्र कात्यायन, सुधीर कुमार, हनुमान दास, प्रिंस चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Blogger द्वारा संचालित.