धामपुर - अमित शाह के विचार सुनने को भाजपा की विजय संकल्प सभा मे जुटी हजारो की भीड, मोदी मोदी के नारो से गूॅज उठा मैदान
रिपोर्ट - धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार।
31 मार्च 2019 की दोपहर नगीना मार्ग स्थित के.एम. इंटर कालेज के मैदान में भाजपा की विजय संकल्प सभा का विशाल आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नगीना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सॉसद व प्रत्याशी डा. यशवंत सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा मंे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात प्रांत की गांधीनगर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अमित शाह के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या मंे लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा। दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर हैलीकाप्टर द्वारा के.एम. इंटर कालेज के मैदान पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात प्रांत की गांधीनगर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अमित शाह का भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने फूलों के बड़े हार से लादकर भव्य स्वागत किया। मंचासीन अतिथि नगीना सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सॉसद व प्रत्याशी डा. यशवंत ंिसह, धामपुर विधान सभा सीट से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा, नहटौर विधान सभा सीट से भाजपा विधायक ओमकुमार, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, लोकसभा प्रभारी पं. सुनील भराला, एमएलसी अशोक कटारिया, जिला प्रभारी आशु वर्मा, पूर्व सांसद डा. यशवीर सिंह धोबी, श्रीमति रचना पाल, श्रीमति अवनी सिंह, बिजनौर से भाजपा प्रत्याशी राजा भारतेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, प्रेमचंद छाछर, राजीव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात प्रांत की गांधीनगर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अमित शाह ने कांग्र्रेस और सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि नगीना व बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में भी मोदी-मोदी हो रहा है तथा मोदी के डर से बुआ-भतीजे एक साथ आ गये है। उन्होने कहा कि अमेठी में हार के डर से राहुल गॉधी केरल भाग खड़े हुए है। लेकिन वे कितना भी भाग लें, जनता उन्हें सबक जरूर सिखायेगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं जहां भी जा रहा हूं, हर जगह मोदीमय माहौल है। देश की जनता ने एक बार फिर मोदी को देश की बागडोर सौंपने का मन बना लिया है। उन्होनें कहा कि आज भी पूरे देश में हर किसी की जुबान पर मोदी का नाम है और उन्हें विश्वास है कि हम फिर से कंेद्र में पूर्ण बहुमत के साथ वापिसी करेंगे। बिजनौर की दोनों लोकसभा सीटों पर खड़े भाजपा प्रत्याशियों भारतंेद्र सिंह व डा. यशवंत सिंह को जीताकर भारी बहुमत से संसद में भेजने का काम करना है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होने कहा कि उनके पास कोई नेता नहीं है और न ही उनकी कोई नीति है साथ ही विपक्ष की नीयत में भी खोट है। देश की सुरक्षा के प्रति विपक्ष का रवैया ठीक नहीं है। अमित शाह अपने संबोधन के बाद 1 बजकर 40 मिनट पर रवाना हो गये।
इससे पूर्व नहटौर विधायक ओमकुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 के चुनाव में जीतने के बाद कहा था कि यह डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित भारतीय संविधान का ही कमाल है कि एक गरीब चाय वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही सच्चा लोकतंत्र है, यह वंशवादी पार्टी नहीं है। आज मायावती ने सपा से गठबंधन करके दलितों का अपमान करने का काम किया। रविदास जयंती, अम्बेडकर जयंती को प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। उन्होने उपस्थित जनसमूह से अपील की आपको भाजपा को जिताकर कमल खिलाना है। इसके साथ ही प्रदेश के केबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश का यह चौकदार आपको नमन करता है। आप से बहुत दिनों बाद भेंट हो रही है। आपने दो बार संासद बनाया। ग्राम में घूमते 28 साल हो गये है। मैं आपके परिवार का सदस्य हू। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात प्रांत की गांधीनगर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अमित शाह दोपहर 1 बजे के.एम. इंटर कालेज के मैदान पर पहुंचे तो मंच पर मौजूद एमएलसी अशोक कटारिया बोले- ‘‘कौन आये कौन आये, भारत माता के लाल आये, संकल्प हमारा-मोदी दोबारा,’ नरेंद्र मोदी-अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात प्रांत की गांधीनगर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अमित शाह के हैलीपेड पर पहुंचने पर स्वागत करने वालों में डा. रश्मि शर्मा रावल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राघव शरण गोयल, विवके राज सोनी, कामेश्वर राजपूत, प्रमोद चौहान, राणा प्रिंयकर सिंह, सुभाष चौहान दयाशंकर राणा, अमित गुप्ता, हिन्दू युवा वाहिनी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी डा. एन.पी.सिंह, प्रमोद राठी, नितिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विनीत कौशिक, पुरूषोत्तम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।