रिपोर्ट - नूरपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी चॉदपुर नितिन मोहन शर्मा।
लोकसभा चुनाव 2019 मे विजय श्री की प्राप्ति हेतु सभी उम्मीदवार अपने क्षेत्रो मे व्यापक रूप से प्रचार कर रहे है। केन्द्र की सत्ता मे आसीन भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता व प्रत्याशी जहॉ अपनी सरकार के पिछले 5 वर्षो के कार्यो व जनहित मे चलायी गयी विभिन्न योजनाओ से मतदाताओ को अवगत करा रहे है वही अन्य राजनैतिक दलो के प्रत्याशी व कार्यकर्ता सत्ता मे आसीन सरकार की कमियो को बताते हुए स्वयं सत्ता मे आने पर व्यापक सुधार करने के दावे कर रहे है।
इसी क्रम मे नगीना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा0 यशवंत सिंह आज नूरपुर क्षेत्र के गॉवो मे पहुॅचे। डा0 यशवंत सिंह जहॉ भी पहुॅचे वहॉ उनका भव्य स्वागत किया गया। आपको अवगत ही होगा कि डा0 यशवंत सिंह वर्तमान मे भी नगीना लोकसभा सीट से सॉसद है। डा0 यशवंत सिंह ने आज भाजपा पदाधिकारियो व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्र के हॅसुपुरा, फैजपुर, अस्करीपुर, गोहावर, चेलापुर व शाहपुर खेड़ी आदि का भ्रमण किया एवं आम नागरिको के मध्य जाकर अपनी बात कही। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ से देश मे एक बड़ा बदलाव आया है और साथ ही क्षेत्र मे भी विकास की गंगा बह निकली है। उन्होने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओ मे आम आदमी के लिये जीरो बैलेन्स से खोले जाने वाले जन धन खाते, आवास सुविधा देने हेतु प्रारम्भ की गयी प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, बिजली आपूर्ति आदि योजनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर न्यूज इन्डिया 17, के चॉदपुर तहसील प्रभारी नितिन मोहन शर्मा ने उनसे वार्ता कर विस्तृत जानकारी ली जिसे आप वीडीयो मे देख व सुन सकते है। नूरपुर क्षेत्र मे किये गये गॉवो के भ्रमण के दौरान भाजपा प्रत्याशी डा0 यशवंत सिंह के साथ भाजपा विधायक स्वर्गीय लोकेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी अवनी सिंह व भाई सी0पी0 सिंह, सुधीर त्यागी, संजीव चौधरी (लज्जावती पैट्रोल पम्प वाले), आयुष चौहान, सरदार हरभजन सिंह, पुष्पेन्द्र शेखावत, भाजपा नेत्री अलीशा सिददीकी, अंकित जोशी, गुरनाम सिंह, नरेश मुनीम, आकाश चौहान आदि उपस्थित रहे।