Random Posts

test

ठाकुरद्वारा - शादी की दावत में बीफ परोसने से इंकार पर तोड़ा रिश्ता

रिपोर्ट - ठाकुरद्वारा/जिला मुरादाबाद से तहसील प्रभारी सतीश कुमार। 
hit counter
मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ लिया। लड़की के पिता का आरोप है कि शादी की दावत में बीफ परोसने का दबाव बनाया। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें पिता न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ठाकुरद्वारा के एक मुहल्ला निवासी ने  थाने  में तहरीर दी और बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता भोजपुर के सरदार नगर अटरिया निवासी दानिश के साथ तय किया था। ईद के बाद शादी होनी तय थी। पहले लड़के वालों ने रिश्ते में 20 हजार नकद, सोने की अंगूठी की मांग रखी थी। मांग को किसी तरह हमने पूरी कर दी। इसके बाद लड़के वालों की ओर से शादी में दो लाख रुपये, कीमती सामान और दावत में बीफ खिलाने की मांग रख दी गई। इसे लेकर उन्होंने असमर्थता जताई तो लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

लड़की के पिता के शादी की दावत में बीफ खिलाने से मना करने पर रिश्ता तोडऩे वाले लोगों के खिलाफ लगाए आरोप से जुड़ी एक वीडियो भी वायरल है। वीडियो में पिता रिश्ता टूटने का दर्द सुनाकर पुलिस के आला अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे है।


Blogger द्वारा संचालित.