रिपोर्ट - नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता परवेज दानिश।
रविवार को नहटौर नगर के एक बैंकट हाल मे अमरोहा से एक बारात आयी हुई थी। वधू पक्ष के लोग बारातियो की आवभगत मे व्यस्त थे। इसी बीच वहॉ एक महिला पहुॅची और दूल्हे के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। महिला की इस हरकत को देख सभी हैरान रह गये। शादी समारोह मे उपस्थित लोगो ने जब महिला से इस बारे मे जानकारी ली तो उसने बताया कि वह उस दूल्हे की पहली पत्नी है और कई वर्ष पूर्व उनका प्रेम विवाह हुआ था। महिला ने यह भी बताया कि दूल्हा मन्सूरी और वह अन्सारी बिरादरी से है। उसने बताया कि दूल्हा बना युवक उसे सही से नही रखता था तथा कुछ समय पहले उसने उसे तलाक दे दिया था। महिला ने आरोप लगाया कि दूल्हा बने युवक ने उसकी मेहर व इददत का खर्च अभी तक नही दिया है और यहॉ आज दूसरी शादी करने पहुॅच गया है।
उक्त तलाकशुदा महिला ने मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए युवक के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मॉग की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना नहटौर से पुलिस बल मौके पर पहुॅचा और दूल्हा बने युवक व तलाकशुदा महिला को थाने ले आयी। थाने मे पहुॅचे गणमान्यो ने महिला से उक्त मामले मे फैसला करने को कहा तो महिला मेहर व इददत का खर्च लेकर फैसला करने पर सहमत हो गयी। इसके बाद महिला को मेहर व इददत का खर्च दिलाकर मामले को समाप्त कर दिया गया।
दूल्हा बने युवक की पहली पत्नी होने की भनक जैसे ही दुल्हन पक्ष के लोगो को लगी उन्होने युवक के साथ दुल्हन का निकाह करने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष की ओर से यह फरमान आते ही बारात असमंजस की स्थिति मे आ गयी। तमाम गणमान्य लोगो ने दुल्हन पक्ष को समझाया तब दोनो का निकाह पढाया गया।
इस मामले मे कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुॅची वह महिला जो दूल्हे के साथ अभद्र व्यवहार कर रही थी उसकी पहली पत्नी थी जिसके साथ दूल्हे का तलाक हो चुका था, परन्तु मेहर व इददत की रकम अदा नही की गयी थी। अब दूल्हा पक्ष की ओर से मेहर व इददत का खर्च दे दिया गया है तथा दोनो पक्षो मे आपसी समझौता हो गया है।