रिपोर्ट - धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार।
धामपुर नगर के मुख्य बाजार मे स्थित प्रेम शंकर विद्यार्थी के आवास पर शान्ति कुॅज हरिद्वार के तत्वाधान मे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री महायज्ञ मे भाग लेने वालो मे नगर के अनेको गणमान्य भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रेम शंकर विद्यार्थी ने बताया कि आगामी 02 जून 2019 दिन रविवार को सम्पूर्ण विश्व मे सुबह साढे 9 से लेकर दोपहर 12 बजे तक 2 लाख 40 हजार घरो मे एक साथ गायत्री उपासना कार्यक्रम होगा। पुरोहित हरिकान्त शर्मा द्वारा कराये गये यज्ञ मे मुख्य यजमान के रूप मे रामेश्वर प्रसाद शर्मा, श्रीमति प्रेम देवी शर्मा उपस्थित रहे।

यज्ञ मे आहुतियॉ देने वालो मे मुख्य रूप से भूदेव सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल, मंगू सिंह, आर0के0 अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पवन कुमार, जयप्रकाश वर्मा, विवेक अग्रवाल, कान्ति देवी सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने यज्ञ मे आहुतियॉ देकर विश्व शान्ति की कामना की।