रिपोर्ट - संभल/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में रविवार की दोपहर कब्रिस्तान के निकट बने गड्ढे में नहाते वक्त तीन किशोरी डूब गई। इनमें दो की मौत हो गई जबकि एक को बचा लिया गया। दोनों सहेलियां थीं। परिवार में कोहराम मचा है।
क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी जरीफ की बेटी शबनूर आयु 12 वर्ष और कल्लू की बेटी मेहरूल निशा आयु 12 वर्ष आपस में सहेलियां थी। दोनों के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। रविवार की दोपहर मेहरूल निशा, शबनूर और उसकी बड़ी बहन शेबी आयु 13 वर्ष आजम व कई ओर बच्चे गांव में ही कब्रिस्तान के निकट मैदान में खेल रहे थे। वहीं पड़ोस में ही पानी की टंकी के लिए गहरा गड्ढा बना है जिसमें पानी भरा हुआ है। खेलते खेलते यह बच्चे नहाने के लिए चले गए। शबनूर, मेहरूल निशा, शेबी गड्ढे में उतर कर नहाने लगी। इस बीच शेबी का पैर गहरे गड्ढे में पहुंचा तो उसने चीखना चिल्नाना शुरू किया। इसके बाद साथी बच्चों ने उसका हाथ पकड़कर निकाल लिया। इस बीच अचानक शबनूर व मेहरूल निशा का पैर फिसल गया। वह गहरे गड्ढे में पहुंच गई। कुछ देर बाद वह डूबने लगी। शबनूर व मेहरूल निशा ने शोर मचाया तो खेल रहे बच्चे पहुंचे। दोनों को बचाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन तालाब गहरा होने के कारण दोनों बालिकाएं डूब गई। बच्चों के शोर मचाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे। कुछ देर बाद परिजन भी जा पहुंचे। जब तक लोग कुछ मदद कर पाते, तब तक दोनों डूब चुकी थीं। लोगों की मदद के से दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन कोई जिदा नहीं थी। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची। परिजनों से जानकारी ली। बिना पुलिस कार्यवाही परिजनों ने शवों को दफना दिया। बालिकाओं की मौत के बाद गांव का हर व्यक्ति दुखी है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटियां खेलने के लिए घर से गई थी। अचानक यह हादसा हो गया, ऐसा सोचा नहीं था। थाना प्रभारी सतीश कुमार आर्य का कहना है कि नहाने के लिए दौरान दो बालिकाओं की मौत हुई है। परिजनों से जानकारी की गई है।