Random Posts

test

नहटौर - प्रदेश सरकार मे परिवहन मंत्री बनने के बाद अशोक कटारिया के नगर आगमन पर स्वागत हेतु जुटे भाजपाई व नगरवासी

रिपोर्ट -  नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता अनवार अहमद।
hit counter
हाल ही मे प्रदेश सरकार मे परिवहन मंत्री व संसदीय कार्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद आज नगर मे प्रथम बार अशोक कटारिया के आगमन पर भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ ही नगरवासियो की भी भारी भीड़ समय से पहले ही समारोह स्थल पर पहुॅचनी शुरू हो गयी थी। समारोह स्थल खचाखच भरा हूआ था।निर्धारित समय से कुछ समय देरी के बाद अशोक कटारिया का काफिला नगर मे प्रवेश कर चुका है यह सूचना समारोह स्थल पर पहुॅची।

नगर मे प्रवेश करने के उपरान्त उनका डी0के0 फार्म पर भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत को उत्सुक लोगो ने उन्हे हाथो हाथ लेते हुए फूल मालाओ से लादकर उनका स्वागत किया। डी0के0 फार्म के कार्यक्रम को थोड़ा समय देने के उपरान्त अशोक कटारिया धामपुर रोड पर मौहल्ला जोशियान स्थित समारोह स्थल पर पहुॅचे जहॉ भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ के साथ ही नगरवासियो ने भी उनका भव्य स्वागत किया। निर्धारित समय से काफी देरी से पहुॅचने के कारण अशोक कटारिया अधिक समय नही दे सके। लगभग 15 मिनट समारोह स्थल पर ठहरने के समय मे उन्होने अपने संबोधन मे कहा कि आज मै जिस भी पद पर पहुॅचा हूॅ यह इसका श्रेय भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओ को जाता हैं। उन्होने कहा कि जिला बिजनौर के तहसील मुख्यालय धामपुर से उन्होने अपना राजनैतिक सफर शुरू किया था इस कारण जिला बिजनौर से उनका लगाव हमेशा से रहा है और रहेगा। अशोक कटारिया ने मौके पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ से मुखातिब होते हुए कहा कि आप सभी ने भाजपा को प्रदेश एवं देश मे इस स्थान पर पहुॅचाने हेतु काफी परिश्रम किया है और आज मै उसी सरकार मे मंत्री पद पर आसीन हो चुका हूूॅ जो सरकार आप के निस्वार्थ परिश्रम का फल है इसलिये मै कभी भी किसी भाजपा कार्यकर्ता को नही भूला सकता हॅू। उन्होने कहा कि किसी भी भाजपा कार्यकर्ता के साथ कोई समस्या होने पर वे हमेशा उसकी सहायता को तत्पर रहेंगे।

नहटौर विधान सभा क्षेत्र से विधायक ओम कुमार व धामपुर विधान सभा सीट से विधायक अशोक राणा भी इस अवसर पर मौजूद रहे। विधायक ओम कुमार ने अपने संबोधन मे कहा कि भाजपा ने सत्ता मे आने के बाद से ही अनेको योजनाये प्रारम्भ की है तथा जिनका सीधा लाभ आम आदमी तक पहुॅच रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित रहे भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ प्रदेश के मंत्री का अपने लिये यह संबोधन सुन हतप्रभ रह गये। भाजपा के नहटौर नगर अध्यक्ष वैभव गोयल ने अन्य पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज मंत्री महोदय ने भाजपा के लिये हमारे समर्पण व परिश्रम को लेकर जो संबोधन किया है उसको सुनकर हमारा सीना भी 56 इंच का हो गया है। उन्होने कहा कि भविष्य मे भी कठिन परिश्रम व कर्मठता से कार्य करते रहे तथा पार्टी को समर्पित रहे तो वो दिन दूर नही जब भाजपा की सत्ता पूरे भारतवर्ष मे होगी। इस अवसर पर समारोह स्थल लगातार मोदी-मोदी व अशोक कटारिया जिन्दाबाद के नारो से गूॅजता रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नगर महामंत्री प्रशान्त वर्मा, नगर मंत्री शरद गोयल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, भाजपा के जिला महासचिव अंकुर अग्रवाल, रिषभ जैन, शादाब अहमद शाद, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर सैनी, सिद्वान्त जैन, नागेन्द्र त्यागी, मंजूर जैदी, फखरे आलम, आदेश चंद्रा, शेख आलम, वसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।




Blogger द्वारा संचालित.