Random Posts

test

धामपुर - उत्तर प्रदेश युवा साहित्कार संघ के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गई शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती

रिपोर्ट - धामपुर/जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी विपिन कुमार। 
web counter
उत्तर प्रदेश युवा साहित्कार संघ के तत्वाधान में 42 वर्षों से परम्परा को बनाये रखते हुए धामपुर नगर की हदय स्थली भगत सिंह चौक पर आज प्रातः 10 बजे शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की 112 वीं जयंती  धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसके संयोजक हरिकांत शर्मा, अध्यक्षता कस्तूरीलाल आहूजा, मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, विशिष्ट अतिथि स. सतवंत सिंह सलूजा, डा. एस.के.राजपूत, गुरूशरण सिंह मोहन व संचालन यशपाल तुली ने किया। इससे पूर्व अतिथि ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। 

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, यशपाल तुली, स. सतवंत सिंह सलूजा, श्रीकान्त शर्मा, गुरूशरण सिंह मोहन, डा.एस.के. राजपूत ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगत सिंह एक क्रांतिकारी, लेखक, दार्शनिक व कवि थे , देश के आजादी के लिए वे 23 वर्ष की आयु में राजगुरू व सुखद के साथ फांसी पर चढ़ गये। वे आज भी युवाओं की पहली पसन्द है। उत्तर प्रदेश युवा साहित्कार संघ के अध्यक्ष हरिकांत शर्मा ने कहा कि देश पर अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अपनी मां की ममता से ज्यादा तवज्जो भारत मां के प्रति अपने प्रेम को दी थी। इस अवसर पर कुलदीप सिंह मोंगा, इन्दुकांत शर्मा, विभूतिकांत शर्मा, रजनीश शर्मा, अवनीश कुमार, नवनीत कुमार आदि उपस्थित रहे। 
08:50 PM, 27/09/2019

Blogger द्वारा संचालित.