Random Posts

test

मुरादाबाद - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी

रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव। 

free counter
पीएचसी निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर जालसाजों ने नौ लाख रुपए की ठगी कर ली। पैसे मांगने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। घर बुलाकर मारपीट भी की। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया है।

ठगी का शिकार कपिल देव शर्मा संभल के असमोली के रहने वाले हैं। बताया कि दो लोग सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी में दो लोग मिले। दोनों ने बताया कि गांव-गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने हैं। उनके ठेके दिलाने का झांसा दिया। यह भी बताया कि पीएचसी के निर्माण में मोटा मुनाफा होगा। दोनों युवकों की बातों में आकर चार बार में नौ लाख रुपए दे दिए। इसके बाद अमरोहा के कुछ जगहों पर निर्माण कार्य कराने का ठेका दे दिया। निर्माण कार्य शुरू करने पर पता चला कि जमीन किसी और की है। तब फर्जीवाड़े की जानकारी हो सकी। मामले की जानकारी दोनों युवकों को दी फर्जी केस में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान होकर सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
08:35 PM, 27/09/2019

Blogger द्वारा संचालित.