रिपोर्ट - नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता अनवार अहमद।
आज पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन दोपहर बाद नगर के पंचायती मन्दिर से ऐतिहासिक झन्डा यात्रा धूमधाम व बैन्ड बाजो के साथ निकाली गयी। यह झन्डा यात्रा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है तथा यात्रा के समापन पर जेवीएम इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुॅचकर ध्वज को स्थापित किया जाता है। यह ध्वज आगामी 08 अक्टुबर दशहरा के दिन रावण दहन तक मैदान मे ही रहेगा।
ऐतिहासिक झन्डा शोभा यात्रा पंचायती मन्दिर से प्रारम्भ होकर मौहल्ला जोखा सराय, मौहल्ला धर्मशाला, मौहल्ला चौधरियान, मुख्य बाजार, एजेन्सी चौराहे से होते हुए जैन विद्या मन्दिर इंटर कालेज के प्रॉगण मे जाकर समाप्त हुआ। जहॉ विधि विधान के साथ ध्वज को स्थापित किया गया।
पाठको को यह बताना उचित होगा कि नगर के मौहल्ला धर्मशाला मे श्राद्व पक्ष मे आयोजित की जाने वाली रामलीला बीती रात समाप्त हो गयी है और आज पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन झन्डा यात्रा निकाली गयी। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान मेे आयोजित की जाने वाली रामलीला का शुभारम्भ मिडिल स्कूल प्रॉगण मे किया जायेगा।
झन्डा यात्रा मे शामिल बैन्ड मधुर भक्ति धुने बिखेरता चल रहा था तथा इस आयोजन मे प्रमुख रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, जॉनी जोशी (सभासद) अंकुश अग्रवाल, आदेश चन्द्रा, संजय शर्मा (मुनीम जी), अंकुर जैन, रवि जोशी, अरविन्द जोशी, मोहित शर्मा आदि शामिल रहे। आयोजन के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन करता देखा गया।
07:00 PM, 28/09/2019