Random Posts

test

हसनपुर - जीवनसाथी से अनबन के चलते दूसरा विवाह रचाने पहुॅचा विवाहित जोड़ा, शिकायत पर पहुॅची पुलिस ने रूकवाया



Newsindia17

free counter अभी तक पाठक संख्या.... 
पारिवारिक कारणो के चलते जिले की एक विवाहित महिला व पुरूष ने आपस मे शादी करने का विचार बना लिया। कल बुधवार को दोनो निर्धारित स्थान पर विधि पूर्वक विवाह करने भी पहुॅच गये। महिला के पति व पुरूष की पत्नी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुॅची पुलिस ने विवाह के कार्यक्रम को रूकवाया। पुलिस ने शादीशुदा होते हुए भी विवाह करने पहुॅची महिला व पुरूष से पहला विवाह तोड़ने सबंधी प्रमाण पत्र तलब किये है।

प्राप्त सूचना के अनुसार जिले के हसनपुर कस्बा निवासी एक युवक का विवाह दूसरे मौहल्ले की युवती से वर्ष 2013 मे हुआ था। कुछ समय बाद ही पति व पत्नी के सबंधो मे कुछ कारणो के चलते खटास आ गयी। पति ने अपनी पत्नी के नाम पर कुछ भूमि भी करायी थी मगर उसके बाद भी पत्नी कई वर्षाे से अपने मायके मे ही रह रही थी। दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र के ही एक युवक की शादी वर्ष 2012 मे गजरौला निवासी युवती से हुई थी। इस विवाहित जोड़े की एक 5 वर्षीय पुत्री भी है। वैवाहिक सबंधो मे खटास आने के कारण यह युवती भी गत 4 वर्षो से अपने मायके मे ही रह रही है।

किसी प्रकार ये दोनो महिला व पुरूष जो अपने जीवन साथियो से दूर रह रहे है एक दूसरे के संपर्क मे आ गये। आपसी विचार मिलने पर हसनपुर निवासी महिला ने पुरूष से विवाह करने के लिये सहमति दे दी। बताया गया कि इनके विवाह किये जाने को लेकर परिजनो ने भी सहमति दे दी थी। कल बुधवार को दोनो निर्धारित स्थान पर पहुॅच गये जहॉ विवाह कार्यक्रम की तैयारियॉ चल रही थी।

सूचना मिलने पर महिला का पति व पुरूष की पत्नी पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुॅच गये। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवाह के कार्यक्रम को तत्काल रूकवाया तथा महिला व पुरूष दोनो को कोतवाली ले आयी। पुलिस ने महिला व पुरूष दोनो से पहला विवाह सबंध तोड़ने के सबंध मे प्रमाण पत्रो की मॉग की है। दोनो पक्षो के लोग काफी देर तक आपसी समझौते के प्रयास मे लगे हुए थे। प्रभारी निरीक्षक आर पी शर्मा ने बताया कि जब तक पहला विवाह विधिवत रूप से समाप्त नही किया जाता है तब तक दूसरी शादी करना गैरकानूनी है।



समाचार श्रोत - हसनपुर/जिला अमरोहा से जिला प्रभारी घनश्याम शर्मा।

 
Blogger द्वारा संचालित.