Random Posts

test

अमरोहा के आदमपुर क्षेत्र में फांसी के फंदे पर लटका मिला दुष्कर्म पीड़िता का शव, मचा हड़कंप

आज रविवार की सुबह अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता का शव फांसी  पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। दुष्कर्म पीड़िता का शव गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत में फंदे पर लटकता मिला। 


उक्त घटना जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गाँव निवासी एक किसान की 17 वर्षीय पुत्री के साथ गत 25 सितंबर को गांव के युवक ने खेत पर दुष्कर्म किया था। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों से इस मामले में शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही मोनू शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी, परन्तु एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म का आरोपी लगातार पीड़िता को धमका रहा था तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था। 


उक्त मामले में मृतका के परिजनों दुष्कर्म के आरोपी पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की भी पड़ताल की।  इंस्पेक्टर सतीश कुमार आर्य ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का शव फंदे पर लटका मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या 


Blogger द्वारा संचालित.