नगीना - टोल प्लाजा पर धरना देने व कर्मचारियों को धमकाने के मामले में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय प्रवक्ता व 9 पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
पाठको को बताना उचित होगा कि कल शनिवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पुरैनी टोल प्लाजा पर धरना दिया था। किसानो के धरना दिए जाने के चलते टोल प्लाजा राजस्व की हानि हुई थी। टोल प्लाजा के मैनेजर व कर्मचारियों द्वारा मना किये जाने पर अभद्रता करते हुए टोल प्लाजा को उखाड़ने व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में टोल प्लाजा मैनेजर विकास सिंह पुत्र सुखपाल निवासी डिफेंस कालोनी थाना गंगानगर मेरठ ने पुलिस को तहरीर दी थी। नगीना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पर तोमर गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चन्द्रवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विशाल बालियान , जिला महासचिव चंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष विपिन कुमार, विजयपाल सैनी, विनोद चौहान, मनोज विश्नोई, राजू ठेकेदार, रामेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सभी पदाधिकारियों व किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि की है।
अभी तक पाठक संख्या |