Random Posts

test

Ayodhya : सीएम योगी आदित्यानाथ ने अयोध्या में रामजन्म भूमि का 'जल अभिषेक' किया, बोले - मंदिर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार कोअयोध्या में रामजन्म भूमि का 'जल अभिषेक' करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा किश्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आज यहां गंगा और काबुल नदी(अफगानिस्तान) का जल आया है। काबुल से एक बालिका ने भय के माहौल में जी रहीं तमाम महिलाओं के दर्द को भेजा है।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या का दौरा कर राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा किउन सभी महिलाओं और बालिकाओं की पीड़ा को भारत की संवेदना से जोड़ते हुए आज मुझे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की इस जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 तक अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि स्थान पर तेज गति से निर्माण कार्य लगातार जारी है। जल्द देशवासी भगवान के मंदिर में दर्शन के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से आ सकेंगे।

Blogger द्वारा संचालित.