Gorakhpur : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में चुनावी रैली में लखीमपुर खीरी घटना का किया जिक्र, बोलीं -जनता के प्रति आग उगल रही ये सरकार, हर रोज जनता पर आक्रमण कर रही ये सरकार
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव और यूपी में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पूरी तरह यूपी चुनावों में अपने आप को सौंप चुकी हैं। प्रियंका लगातार प्रदेश में पार्टी की खोई हुई छवि को वापस लेने के लिए प्रयत्नशील हैं। इस बार पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी प्रदेश में लीड कर रही हैं। अप्रत्यक्ष तौर पर प्रियंका गांधी ही यूपी में कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट हैं। बस कांग्रेस को ऐलान भर करने की जरूरत है। प्रियंका गांधी ने चुनावी दौरे पर आज गोरखपुर जिले का रुख किया। गोरखपुर में प्रियंका गांधी ने राज्य में दलित के मुद्दों को पूरे जोर-शोर से उठाया। वहीं उनके निशाने पर भारतीय जनता पार्टी भी रही।
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज गोरखपुर में पार्टी की चुनावी सभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा किआज ये सरकार जनता के प्रति आग उगल रही है, हर रोज जनता पर आक्रमण कर रही है। आप लखीमपुर खीरी और आगरा को देखिए जहां पर 30 दलितों को उठाकर तीन दिनों के लिए पुलिस थाना में रखकर निर्बलता से मारा-पीटा गया।
प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी घटना पर दुख जताते हुए कहा किलखमीपुर खीरी में जिस तरह से किसानों की हत्या की गई और उनकी बिल्कुल सुनवाई नहीं हुई उस तरह से सरकार ने दिखाया कि किसानों की इस देश में बिल्कुल सुनवाई नहीं होती है। आज अगर किसान प्रताड़ित है तो सरकार उसकी थोड़ी-सी भी मदद करने के लिए तैयार नहीं है।