आज सोमवार को स्योहारा के मन्नत बैंकट हॉल में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई जनपद बिजनौर की महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकारों का उत्पीड़न रोकने, संगठन को मजबूती प्रदान, नए सदस्यों को जोड़ने तथा निष्क्रिय सदस्यों के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई करने आदि महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष नरेश भास्कर की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंडल प्रभारी डॉ०भानु प्रकाश वर्मा के मुख्य अतिथित्य में तहसील धामपुर तथा स्योहारा नगर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में संगठन की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण त्रि-मासिक मासिक बैठक में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी डॉ० भानु प्रकाश वर्मा ने पत्रकारों पर हो रही उत्पीड़न की घटनाओं को शासन जिला प्रशासन से अविलंब रोके जाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने संगठन को और मजबूती देने के जारी अभियान के तहत नये सदस्यों को जोड़ने तथा निष्क्रिय सदस्यों के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन के जिला मीडिया सह मंत्री अनुज चौधरी के साथ कवरेज के दौरान दबंग द्वारा अभद्रता करने की शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई न करने पर गहरा रोष जताया। इस प्रकरण में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके पुलिस अधीक्षक से अति शीघ्र मिलने, जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा0 भानु प्रकाश वर्मा व मंडल अध्यक्ष नरेश भास्कर ने जितेंद्र कुमार को जिला महामंत्री पद दिए जाने की भी घोषणा की।
मंडल अध्यक्ष नरेश भास्कर ने पत्रकारों से कलम का प्रयोग रचनात्मक सृजनात्मक और जनहित में किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर दुख दर्द में एसोसिएशन पत्रकारों के साथ साथ है। किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन पत्रकार अपनी लेखनी का प्रयोग सही दिशा में करें।
जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर राहुल चौधरी जिला उपाध्यक्ष डॉ नरेश पाल सिंह जिला उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा धामपुर तहसील अध्यक्ष इंद्र सिंह चौहान आदि ने संगठन के क्रियाकलापों के विस्तृत चर्चा करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मजबूत संगठन है। संगठन परिवार की तरह जिसमें सभी साथी पत्रकार एक दूसरे के दुख दर्द में सहयोग देते हैं, जो प्रशंसनीय है।
बैठक ने नहटौर से आये न्यूज़ इंडिया 17 के मुख्य संपादक संजय कुमार शर्मा ने एसोसिएशन के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि आज हम सब जिस बैनर के तले यहाँ एकत्र हुए है ये बैनर वाकई पत्रकारों के हितो व उत्पीड़न को रोकने में सक्षम है और इसका पूरा श्रेय इसके पदाधिकारियों को जाता है। उन्होंने अनुभव बताते हुए कहा कि पूर्व में भी वे कई पत्रकार संगठनों से जुड़े रहे है मगर जो प्रेम व सहयोग उन्हें यहाँ मिला है वो अन्यत्र कही नहीं मिला। उन्होंने संगठन में अनुशासन व एकता बनाये रखने पर बल देते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है और संगठन आप और हम सबके मिलने, विचारो के आदान प्रदान व प्रयासों से ही बनता है और सुचारु रूप से कार्य करता है।
बैठक में अयोध्या में 19 दिसंबर को अयोध्या जिला इकाई के तत्वाधान में हो रहे पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए आह्वान किया गया। साथ ही एसोसिएशन के कर्मठ सदस्य मा० जितेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से संगठन का जिला महामंत्री बनाया गया। बैठक के अंत में देश के वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार दुआ, नजीबाबाद के वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन के हुए दुखद निधन तथा अयोध्या कार सेवा में हुए शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में सरदार गुणवंत सिंह, फिरोज आलम, पवन चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, मा० जितेंद्र सिंह, अवनीश शर्मा, दिनेश चंद्र द्विवेदी, संजीव मिश्रा, देवेंद्र चौधरी, रवि गाँधी शर्मा, मनोज शर्मा, संजय कुमार शर्मा, ललित चौधरी, अनुज चौधरी, चमन भारद्वाज, सुआलेह अहमद, रोहित कुमार शरीफ अहमद, विक्रांत त्यागी, कमल सिंह, विशेष कुमार, डॉ सज्जन, डॉक्टर अमानत अली, धर्म वीर, यशपाल सिंह, परम सिंह, बबलू चौहान, भोनेद्र शर्मा, अमित सुनील नारायण सुनील कुमार विनय भार्गव मुकेश चौहान, अंकुर गुप्ता, मूलचंद चौधरी, मोहम्मद शाहिद, नितिन मोहन शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, महेश शर्मा, विजेंद्र शर्मा, सतीश कुमार, रियाजुल हक, शफाकत भारती आदि की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के मंडलीय अध्यक्ष नरेश भास्कर एवं कुशल संचालन धर्मेंद्र भुय्यार ने किया। बैठक में सदस्यता अभियान के तहत पांच नये को सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। स्योहारा इकाई के आयोजक धर्मेंद्र भुय्यार ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
