रामपुर - रोडवेज बस ने मारी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर, 2 की मौत 10 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 06, 2021

रामपुर - रोडवेज बस ने मारी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर, 2 की मौत 10 घायल

newsindia17

आज सोमवार की सुबह रामपुर जिले के शाहबाद रोड पर रोडवेज बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक दर्जन से  अधिक लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।


प्राप्त जानकरी के अनुसार आज सोमवार  की सुबह लगभग 10 बजे रामपुर से बदायूं के लिए निकली रोडवेज बस  कोतवाली क्षेत्र मिलक के रेबड़ी चौकी के अंतर्गत गांव से गुजर रही थी कि इसी दौरान शाहबाद की ओर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली को रोडवेज बस ने ओवरटेक का प्रयास करते समय जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्डे में जाकर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पटवाई पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को ट्रैक्टर ट्राली से बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए कुछ घायलों को शाहबाद तो कुछ को जिला अस्पताल भिजवाया गया। 

इस भीषण हादसे में पटवाई थाना क्षेत्र के गाँव जनकपुर निवासी घासीराम दिवाकर और महेंद्र पाल की मौत हो गई, जबकि इसी गांव के निवासी प्रेम शंकर, अजीतपुर निवासी बब्बो पत्नी अब्दुल, जनक पुर निवासी संतोष, चालक जनकपुर निवासी नन्ने राम, 12 साल का बालक सतपाल, तीन साल का रोहित व मंजू घायल हो गए। उन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
free counter
अभी तक पाठक संख्या