Random Posts

test

संभल के राजघाट में असामाजिक तत्वों ने की शिव मंदिर की 4 मूर्तियाँ खंडित, लोगो में आक्रोश व्याप्त

newsindia17

कल बुधवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने  गुन्नौर थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट के शिव मंदिर में लगी चार मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। आज गुरुवार की सुबह महंत बाबा श्याम गिरी के मंदिर पहुँचने पर मूर्ति खंडित होने की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मंदिर में मूर्तियां खंडित किए जाने की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही आरोपितों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने का आश्‍वासन भी दिया। सीओ ने कहा कि जल्‍द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


पाठको को बताना उचित होगा कि गुन्नौर तहसील अंतर्गत राजघाट गंगा घाट पर एक शिव मंदिर है। मंदिर के अंदर चार मूर्ति लगी हुई थी। पूरे दिन मंदिर में महंत बाबा श्याम गिरी रहते हैं और रात को अपने घर चले जाते हैं। कल बुधवार की रात किसी ने मंदिर में लगी चार मूर्तियों को खंडित कर दिया। आज गुरुवार को सुबह 4 बजे महंत बाबा श्याम गिरी ने मंदिर पहुँचने पर देखा कि शिव परिवार की चार मूर्तियों को खंडित कर दिया गया है। उन्होंने इस मामले की जानकारी तुरंत लोगों को दी।


मंदिर में मूर्तियां खंडित किए जाने की सूचना आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्‍या में लोग एकत्रित हो गए। साथ ही लोगों में आरोपितों के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद जानकारी होने पर गुन्नौर थाने की पुलिस के साथ सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल कर जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाकर गुस्साए लोगों को शांत किया। सीओ ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने मूर्तियों को खंडित किया है। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
free counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.