Random Posts

test

मुरादाबाद - लाइनपार क्षेत्र में पहुँची नगर निगम की टीम ने किये अवैध निर्माण ध्वस्त, कई स्थानों पर हुई नोंकझोंक

newsindia17

मुरादाबाद नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान आज गुरूवार को भी जारी रहा। आज निगम के सचल दस्ते ने पुलिस की मदद से लाइन पार क्षेत्र में प्रकाश नगर चौराहे से मंडी समिति तक सड़क के किनारे किये गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। 


आज गुरुवार को पुलिस बल के साथ महानगर के लाइन पार क्षेत्र में पहुंची नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की सहायता से प्रकाश नगर चौराहे से मंडी समिति तक अतिक्रमण हटाओ चलाया। अभियान के तहत घरो और दुकानों के बाहर नाले पर बनायी गयी तमाम रैंप बुलडोजर से तोड़ दी गयी। प्रकाश नगर चौराहे पर स्थित हर्ष नर्सिंग होम की रैंप भी नाले पर बनी थी। निगम द्वारा इसे तोड़े जाने पर हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर शेर सिंह ने इसका विरोध किया। डॉक्टर के विरोध को दरकिनार कर निगम के बुलडोजर ने यहाँ भी रैंप को ध्वस्त कर दिया। 


नगर निगम के इस अभियान पर पक्षपात करने के आरोप भी लग रहे है। प्रकाश नगर से मंडी समिति तक निगम के नाले पर बने तमाम अवैध निर्माण तोड़े गए है मगर कुछ दिया गया है। इसको लेकर नगर निगम पर अतिक्रमण हटाने हेतु चलाये गए अभियान में पक्षपात के आरोप लगाए जा रहे है। 

website counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.