Random Posts

test

संभल - दहेज की माॅग पूरी न होने पर विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति व ससुर फरार

संभल - दहेज की माॅग पूरी न होने पर विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति व ससुर फरार
इनसेट में मृतका साहिबा की फाइल फोटो 

कल गुरूवार की देर रात संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र मे एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। महिला का एक वर्ष पहले ही निकाह हुआ था और 10 दिन पूर्व एक बेटे को जन्म दिया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद महिला का पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के उपरान्त शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के लहरा कमंगर निवासी सलमान का निकाह एक वर्ष पहले थाना क्षेत्र के मौहल्ला खिचड़ी निवासी साहिबा पुत्री जरीफ के साथ हुआ था। साहिबा के परिजनो का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही साहिबा का पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज मे 10 लाख रूपये की माॅग कर रहे थे। माॅग पूरी न होने पर साहिबा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व भी दहेज की माॅग को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस मे शिकायत की गयी थी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगो के खिलाफ कोई विशेष कार्रवाई न कर केवल 151 मे चालान कर दिया था। इसी को लेकर कल गुरूवार की रात ससुराल पक्ष वालो ने साहिबा की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गये।


आज शुक्रवार की सुबह साहिबा के चचेरे भाई वहाॅ पहुॅचे। उन्होने देखा कि घर मे कोई चहल पहल नही हो रही है। उन्होने अंदर जाकर देखा तो एक कमरे मे बिस्तर पर साहिबा का खून से लथपथ शव पड़ा था। घर के अन्य सदस्य मौके से फरार थे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुॅच गये। सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। हयातनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि इस घटना के सबंध मे अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। पुलिस आरोपितो की तलाश मे जुटी है।


web counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.