Random Posts

test

रामपुर - निकाह की रस्मे होने के बाद दुल्हन की विदाई से किया इंकार, 4 दिन तक चले पंचायतो के दौर के बाद पहुॅची ससुराल

रामपुर - निकाह की रस्मे होने के बाद दुल्हन की विदाई से किया इंकार, 4 दिन तक चले पंचायतो के दौर के बाद पहुॅची ससुराल

रामपुर मे 25 जुलाई को हुआ एक निकाह जिसमे सभी रस्मे पूरी हो जाने के बाद वधू पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से इंकार कर दिया था चर्चा का विषय बना हुआ है। बिना दुल्हन बारात लौट आने के बाद चले पंचायतो के दौर के बाद दुल्हन कल देर रात अपनी ससुराल पहुॅची है।


उक्त मामला रामपुर की तहसील शाहबाद से जुड़ा हुआ है। यहाॅ से 25 जुलाई को एक बारात बॅदायू के इस्लामनगर गयी थी। बारात के पहुॅचने पर खाने के बाद देर रात निकाह पढाया गया। सभी कुछ सामान्य ही चल रहा था। इसी दौरान वर व वधू पक्ष के बीच दहेज मे दिये जाने वाले सामान को लेकर कुछ कहासुनी हो गयी। यह विवाद इतना बढा कि वधू पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से इंकार कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगो ने दोनो पक्षो को समझाने का प्रयास किया मगर बात नही सकी थी।


इसके बाद बारात बिना दुल्हन को लिये वापस आ गयी थी जबकि कुछ लोग वही रूक गये थे। इसके बाद शुरू हुई पंचायतो का दौर 4 दिन तक चलता रहा और अन्त मे कल गुरूवार की देर रात विदा होकर दुल्हन अपनी ससुराल पहुॅची। दुल्हन के ससुराल पहुॅचने पर घर मे खुशियाॅ छा गयी। दुल्हन की 4 दिन बाद हुई विदाई का यह मामला क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या 


Blogger द्वारा संचालित.