वाहन चोरो के हौंसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गत रात्रि चोरो ने पुलिस लाइन से एक सिपाही की बाइक ही चोरी कर ली। सुबह बाइक चोरी का पता लगने पर पीड़ित सिपाही ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो का पता लगाने में जुटी है।
रिज़र्व पुलिस लाइन परिसर निवासी विपुल कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। विपुल कुमार की ड्यूटी एसएसपी आवास पर है। विपुल के अनुसार कल शुक्रवार की रात वह 12 बजे तक ड्यूटी करने के बाद कमरे पर आये और बाइक नीचे खड़ी कर सो गए। आज शनिवार की सुबह बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। इसके बाद सिपाही ने सिविल लाइन थाने पहुँचकर बाइक चोरी की तहरीर दी।
एसएचओ सिविल लाइन गजेंद्र सिंह के अनुसार सिपाही की बाइक चोरी के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के मदद से चोरो को तलाश किया जा रहा है। पाठको को बताना उचित होगा कि इसी वर्ष मई माह में वाहन चोरो ने पुलिस लाइन से दरोगा चंद्रशेखर जोशी की कार भी चोरी कर ली थी। इस मामले में भी दरोगा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
अभी तक पाठक संख्या |