जिला बिजनौर के चाँदपुर में एक व्यक्ति द्वारा दहेज़ की माँग पूरी न होने पर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की माँग की है। पुलिस ने महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चाँदपुर के मौहल्ला सराय रफ़ी निवासी शहनाज का निकाह 2 माह पूर्व लियाकत से हुआ था। महिला का आरोप है कि उसका पति लगातार दहेज़ की माँग कर रहा है। महिला के अनुसार दहेज़ की मांग पूरी न होने पर लियाकत घर के बाहर से ताला लगाकर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस को दी गयी तहरीर में महिला ने बताया कि गत रात्रि भी लियाकत ने उसको लाठी डंडो से बेरहमी से पीटा। जिसके कारण महिला को गंभीर चोटे आयी है।
तहरीर मिलने पर पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है। उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक चाँदपुर सतीश कुमार राय ने बताया कि महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर लियाकत को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओंमें चालान किया गया है।
अभी तक पाठक संख्या |