शेरकोट - शिव मन्दिर कमेटी के तत्वाधान मे निकाली गयी महाकाली की भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झाॅकियो ने मन मोहा
आज सोमवार को अखन्ड रामायाण पाठ का समापन होने पर शिव मन्दिर कमेटी के तत्वाधान मे माॅ काली की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा का शुभारम्भ थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार व भाजपा नेता पुनीत वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शोभा यात्रा मे विभिन्न अखाड़े व मनमोहक झाॅकिया शामिल रही।
नगर के मौहल्ला नौंधना स्थित शिव मन्दिर पर 72 घंटे के अखन्ड रामायाण पाठ की समाप्ति होने पर आज भव्य महाकाली शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा मे शामिल राधा कृष्ण, शिव पार्वती, शिव ताॅडव, राम दरबार की मनमोहक झाॅकियो ने दर्शको का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर बज रही भक्ति धुनो से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा मे शामिल अखाड़े मे युवक हैरत अंगेज कारनामे दिखाते नजर आये। शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए देर शाम मौहल्ला खुराडा स्थित चामुन्डा मन्दिर पर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा का नेतृत्व भाजपा के मंडल मंत्री नितिन प्रकाश सैनी व सभासद सुनील सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शोभायात्रा मे बलदेव सिंह, रमेश, मोहन, हुकम सिंह, नरेन्द्र सैनी, कृृष्णा सैनी, राम अवतार सैनी व दीपक सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा मे पुलिस बल भी मौजूद रहा।
अभी तक पाठक संख्या |