Random Posts

test

हसनपुर - पुराने विवाद के चलते दो पक्षों हुए पथराव में दो घायल, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हसनपुर - पुराने विवाद के चलते दो पक्षों  हुए पथराव में दो घायल, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आज सोमवार को हसनपुर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में बीच जमकर पथराव हुआ। लगभग एक घंटे तक चले इस पथराव के चलते अफरा तफरी मच गयी व सड़क पर लम्बा जाम लग गया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुँचे दो लोग भी घायल हो गए। इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह रिजवान पुत्र जा निसार निवासी गाँव मंगरौली टहलने जा रहा था। इसी दौरान गाँव का ही कमरुद्दीन सामने से भैंसा बुग्गी लेकर आ रहा था। रिजवान को उसकी बुग्गी छू गयी। इसी को लेकर दोनों के बीच गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगो ने छतो पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। पथराव होने के कारण भगदड़ मच गयी और अलीगढ लिंक मार्ग पर जाम लग गया। इस बीच बीच बचाव कराने पहुँचे नसीम अली पुत्र सुकवा व शौक़ीन भी घायल हो गए। 


सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगो को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि नजर हसन और रईसुद्दीन के बीच राशन के कोटे को लेकर विवाद चल रहा है और दोनों पक्षों में आये दिन मारपीट होती रहती है। एसएसआई संजीव मलिक ने बताया कि मारपीट व पथराव की सूचना  मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों से 6 लोगो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  

SoftSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.