Random Posts

test

नहटौर - घरेलू विवाद के चलते युवक ने फाँसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

नहटौर - घरेलू विवाद के चलते युवक ने फाँसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आज शनिवार को नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद का कारण बताया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गाँव जरीफपुर पाडला निवासी नसीम उर्फ़ सोनू आयु लगभग 30 वर्ष पुत्र असगर अली ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि नसीम का लगभग दो वर्ष पूर्व निकाह हुआ था। नसीम नशे का आदि था और उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते उसकी पत्नी ने  कुछ समय पूर्व थाने में उसकी शिकायत भी की थी। वर्तमान में उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। आज सुबह वह घर पर अपने कमरे में ही था। दोपहर के समय परिजनों ने उसे खाने के लिए आवाज दी मगर उसने कोई उत्तर नहीं दिया। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव कपड़े के बने फंदे के सहारे लटका हुआ था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 


सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि युवक ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 

SoftSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 


Blogger द्वारा संचालित.