Random Posts

test

Bharat Jodo Yatra: कल से 9 दिन तक राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में रहेगा ब्रेक, यूपी से होगी शुरूआत

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार को दिल्ली में एंट्री कर ली और यात्रा को आज 108 दिन हो गए हैं। यात्रा अपना तीन हजार किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी है। दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक यात्रा आज एक दिन में 23 किमी का सफर तय करेगी और शाम साढ़े चार बजे लाल किले पर समाप्त होगी।

आज यात्रा पूरी होने के साथ ही भारत जोड़ों यात्रा में 9 दिन का ब्रेक रहेगा। इस दौरान जो भी यात्री है वो अपने घर जा सकेंगे और परिजनों साथ रह सकेंगे। इसके साथ ही उनकों कुछ समय आराम करने को भी मिलेगा। इसके बाद 3 जनवरी से यात्रा उत्तर प्रदेश से दोबारा शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश में यात्रा तीन जिलों से होकर गुजरेगी। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा 6 जनवरी को कैराना से होकर दूसरे चरण में हरियाणा के सोनीपत में एंट्री करेगी। इसके बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर को कवर करेगी।

Blogger द्वारा संचालित.