बिजनौर - नाँगल थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर में पंखे से लटका मिला पुजारी का शव, पुलिस जाँच में जुटी
आज शुक्रवार की सुबह नांगल थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पुजारी का शव मंदिर परिसर में पंखे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह नांगल थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर में पुजारी कलवा भगत का शव पंखे से लटका मिला। बताया गया कि पुजारी 5 -6 वर्षो से मंदिर में थे तथा लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। घटना के बारे में पता लगने पर मौके पर लोगो की भीड़ जुट गयी। स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया।
उक्त प्रकरण के बारे में नांगल थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। बीमारी के चलते आत्महत्या किये जाने के बारे में कहा जा रहा है। मामले की जाँच की जा रही है।
अभी तक पाठक संख्या |