Random Posts

test

बरेली - बंद मकान में पड़ा मिला बुजुर्ग महिला का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा

बरेली - बंद मकान में पड़ा मिला बुजुर्ग महिला का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा

आज शुक्रवार को बरेली जनपद के बिथरी चैनपुर में बंद पड़े घर के अंदर एक बुजुर्ग महिला शव मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने ताला तोड़ा। घर के अंदर जाकर देखा तो महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव उड़ला में अन्नू आयु 65 वर्ष अपने घर में अकेली रहती थी। अन्नू के पति निसार अहमद की 9 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अन्नू की कोई संतान भी नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार अन्नू के घर पर दो दिन से ताला लगा हुआ था। आज शुक्रवार को भी ताला न खुलने पर ग्रामीणों ने कुछ अनसुनी होने की आशंका में पुलिस को सूचना दी। शाम करीब 4 बजे मौके पर पहुँची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की। मृतका की नाक व कान पर खून के निशान मिले है। आशंका है कि घर में लूटपाट की गयी है। नाक व कान से गहने लूटने के बाद हत्या कर दी गयी है। मृतका के रिश्तेदारों को सूचित किया गया है। 

थाना प्रभारी बिथरी चैनपुर प्रदीप कुमार ने बताया कि शव दो तीन दिन पुराना लग रहा था। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.