बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला द्वारा बरेली के बारादरी थाने में बसपा के कथित नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। महिला द्वारा दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में खुद को बसपा का कोर्डिनेटर बताने वाले व्यक्ति पर कॉल कर अश्लील बाते करने व अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया गया है। महिला ने विरोध करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा गाली गलौज करने व दुष्कर्म करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
आज मंगवलार को थाना बारादरी पहुँची एक महिला ने दी गयी तहरीर में बताया कि कालीबाड़ी निवासी पप्पू राणा जो स्वयं को बसपा का कोर्डिनेटर बताता है उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेज रहा है। महिला का कहना है कि कॉल करने पर उसने अपना नाम पप्पू राणा बताया और आपत्तिजनक बाते की। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने घर से उठा ले जाने व दुष्कर्म करने की धमकी दी है।
महिला के अनुसार आरोपी का कहना है कि वह बसपा का नेता है तथा उसकी थाने में अच्छी पकड़ है। महिला कथित बसपा नेता की हरकतो से परेशान होकर पुलिस से अपनी व अपने बच्चो की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस से सख्त कार्रवाई किये जाने की माँग की है। पुलिस में महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है व मामले की जाँच की जा रही है।
अभी तक पाठक संख्या |