नहटौर - डा0 सुशील शर्मा व विशाल शर्मा को जिला सचिव व अनुराग शर्मा को किया गया भाकियू (तोमर) का संगठन मंत्री नियुक्त
आज सोमवार को नगर के मौहल्ला जोशियान में भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में डॉक्टर सुशील शर्मा व विशाल शर्मा को जिला सचिव व अनुराग शर्मा को जिला संगठन मंत्री घोषित किया गया। बैठक में उपस्थित रहे वक्ताओं ने कहा कि सर्व समाज को एकजुट होकर किसानों के साथ आना चाहिए ताकि आने वाले समय में बड़ी कठिनाइयों से मिलकर लड़ा जा सके।
उक्त बैठक में वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसान खेत में बीज बोता है और मेहनत करता है जब फसल तैयार होती है उसे छुट्टा पशु खा जाते हैं, और कभी बारिश न होने के कारण पानी न मिलने पर फसल बेकार हो जाती है। इस सबके बावजूद सरकार छुट्टा पशुओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ने का बकाया भी समय से नहीं मिल रहा है। किसानों का सरकार द्वारा पूर्ण रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है जिसके चलते उन्होंने संगठन को बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन कर सरकार से अपनी जायज मांगों को मनवाया जाता है और इसके लिए संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। इस अवसर पर नगर निवासी डॉ सुशील शर्मा व विशाल शर्मा को जिला सचिव अनुराग शर्मा को जिला संगठन मंत्री, डॉ0 शशांक गौतम को नगर अध्यक्ष व विवेक कुमार को ब्लाक संगठन मंत्री का पदभार दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा और उनके उज्जवल दायित्व की कामना की। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा कि वह पूर्ण निष्ठा और निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए काम करेंगे और संगठन को बढ़ावा देने में उनकी अहम भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी छतर सिंह, मंडल महासचिव मुरादाबाद लवी चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौधरी , तहसील अध्यक्ष धामपुर रिशिपाल सैनी ,मुन्नू सिंह विश्वकर्मा , रघुवीर सिंह, असलम अहमद नगर अध्यक्ष मंडावर, आफताब अहमद ,पंडित सुभाष दत्त शर्मा, पंडित प्रमोद शर्मा, सुशील शर्मा, विश्वास दत्त शर्मा, रवि शर्मा, मुकेश जोशी ,अनुज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
अभी तक पाठक संख्या |