Random Posts

test

बढ़ापुर/बिजनौर - डांस करने से रोकने पर बारातियो ने दुल्हन के परिजनों को पीटा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, लौटी बारात

newsindia17
कल बुधवार की रात बढ़ापुर थाना क्षेत्र में ताऊ व भाइयो के साथ बारातियो द्वारा मारपीट किये जाने के बाद दुल्हन द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया। दुल्हन के इंकार के बाद बारात वापस लौट गयी। इस मामले में दुल्हन के पिता की ओर से वधू पक्ष के साथ मारपीट करने वाले 6 बारातियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि थाना क्षेत्र के गाँव इनायतपुर निवासी नत्थू सिंह की पुत्री की बारात मंडावली थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा से आयी थी। बारात चढ़त के दौरान बारात के शामिल कुछ युवक डीजे पर आपा खोकर डांस करने लगे। इस पर दुल्हन के ताऊ हरि सिंह द्वारा रोके जाने पर युवको ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट होती देख दुल्हन के भाई राजवीर सिंह, राजीव कुमार व एक अन्य ग्रामीण हरिश्चंद्र वहाँ बीच बचाव करने पहुँचे। बारातियो ने इनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान बारातियो ने तमंचे से भी फायरिंग की गयी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने घायल हरि सिंह, राजवीर सिंह, राजीव कुमार व ग्रामीण को उपचार हेतु सीएचसी नगीना में भर्ती कराया। दूसरी ओर इस घटना से क्षुब्ध दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से इंकार कर दिया। वर पक्ष द्वारा तमाम मिन्नते किये जाने के बाद भी बात नहीं बनी और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गयी।

इस मामले में दुल्हन के पिता नत्थू सिंह द्वारा तहरीर के आधार पर बारात में शामिल 6 लोगो के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया कि मंडावली निवासी सुमित, नीटू चौहान, प्रशांत कुमार व सुमित सहित एक नाबालिग किशोर को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी हनी शर्मा अभी फरार है। 
best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.