Random Posts

test

Weather Alert: दश क कई रजय म आज हग भर बरश! रजसथन क लए जर हआ य अलरट

इंटरनेट डेस्क। प्रदेश के बहुत से राज्यों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसी कारण आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के कई जिलों में इस प्रकार का मौसम रहने का अनुमान है। यहां पर शुक्रवार और शनिवार को दो दिन तेज बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आगामी दो दिनों तक राजस्थान के साथ ही हरियाणा और पंजाब सहित देश के शेष हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ रहा है।

यहां पर भारी बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आई है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग की ओर से आज के लिए मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

PC:popularmechanics

Blogger द्वारा संचालित.