Random Posts

test

रामपुर - मोहर्रम के जुलुस के दौरान हुई फायरिंग में प्रधान के भाई समेत 5 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

newsindia17

आज शनिवार की दोपहर जनपद रामपुर के एक गाँव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने प्रधान पक्ष के लोगों के ऊपर गोली चला दी। गोली लगने पर प्रधान के भाई सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है।


प्राप्त जानकरी के अनुसार रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी प्रधान जाकिर का पास के ही कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। आज शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे गांव से मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। प्रधान जाकिर के अनुसार इस दौरान आरोपियों ने उसके पक्ष के लोगो के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौच कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर दुसरे पक्ष के लोगो द्वारा तमंचों से फायरिंग की गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने के दौरान प्रधान का भाई नईम, फुरकान, इमरान, इस्लाम और बाबू छर्रे लगने से घायल हो गए।


सूचना मिलने के बाद पुलिस आ गई। उसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनका उपचार चल रहा है। बाद में प्रधान पक्ष की ओर से अस्पताल में लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में इंस्पेक्टर थाना सिविल लाइन शरद पवार ने बताया कि 15 दिन पहले प्रधान और दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद हो गया था। उस समय कई लोगों पर कार्रवाई कर दी थी। उसके बाद शनिवार को दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। इस मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई होगी।

website counter
अभी तक पाठक संख्या 


Blogger द्वारा संचालित.