पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत अफजलगढ़ पुलिस ने आज शनिवार को जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त से हमले में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किया गया है। अभियुक्त का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
गत 25 अगस्त को सुल्तान पुत्र बहाव, निवासी मोहल्ला नेजो सराय, अफजलगढ़ द्वारा एक तहरीर अफजलगढ थाने में दी गयी थी। इस तहरीर में बताया गया था कि उसके भाई इमरान ने उसे जान से मारने की नीयत से धारदार ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला किया है। इस हमले में सुल्तान गंभीर घायल हुआ था। सुल्तान द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अफजलगढ़ थाने में इमरान के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अफजलगढ़ पुलिस तब ही से इमरान की तलाश में जुटी हुई थी। आज शनिवार को पुलिस ने इमरान पुत्र बहाव, निवासी मौहल्ला नेजो सराय, अफजलगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत सुसंगत धाराओं में चालान कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गोपाल सिंह व हेड कांस्टेबल विकास बाबू शामिल रहे।
अभी तक पाठक संख्या |