अमरोहा - नाम व धर्म छिपाकर युवती से की दोस्ती, फिर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
अपना नाम व धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आज शनिवार को अमरोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती द्वारा धर्मांतरण कर निकाह करने का भी आरोप लगाया गया था। इस मामले में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गयी थी।
उक्त मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गाँव कैलसा से जुड़ा है। कैलसा निवासी मरियम ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में अपने जेठ के पुत्र सुहैल पर छत्तीसगढ़ निवासी दुसरे समुदाय की एक युवती को व्हाट्सअप चैट में माध्यम से प्रेमजाल ने फंसाने का आरोप लगाया था। पत्र में बताया गया था कि सुहैल के बुलाने पर लगभग 01 वर्ष पूर्व युवती घर छोड़कर दिल्ली आ गयी थी। दिल्ली ने सुहैल अपने बहनोई के घर रहता था। सुहैल का धर्म पता लगने पर युवती द्वारा विरोध भी किया गया था। इस पर सुहैल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती को बंधक बनाकर अमरोहा ले आया था। यहाँ नगर के मोहल्ला दानिशमंदान में एक किराये के मकान में युवती को बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि सुहैल ने यहाँ युवती का जबरन धर्मांतरण कराकर साथ निकाह कर लिया था। धर्मांतरण कराने व निकाह के बाद युवती का नाम बदलकर फातिमा रख दिया गया था।
मुख्यमंत्री से की गयी शिकायत के बाद हरकत में आयी पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू की थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद पांडेय ने बताया कि इस मामले में अमरोहा देहात थाने में मरियम की तहरीर के आधार पर सुहैल, मोहम्मद इसहाक, सायरा बानो, खेरो, नसरीन, शमीम अहमद आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच द्वारा कराई गयी थी। जाँच में धर्मांतरण का आरोप गलत पाया गया है। दुष्कर्म के आरोपी सुहैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
अभी तक पाठक संख्या |