आज शनिवार को जनपद सम्भल के जुनावई थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की खिड़की से गिरे युवक की पहिये की चपेट में आने से मौत हो .गयी। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुँचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरीश आयु 35 वर्ष निवासी दहगँवा, थाना जरीफनगर, बंदायू दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर अपने गांव आ रहा था। वह खिड़की के पास बैठा था। प्राथमिक विद्यालय जुनावई के सामने गिरीश ने थूकने के लिए खिड़की खोली। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस की खिड़की से युवक को गिरता देख स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गयी। इस दौरान चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुँची पुलिस घायल युवक को लेकर सीएचसी पहुँची। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने थूकने के लिए खिड़की खोली थी। इसी दौरान नीचे गिरने पर उसकी मौत हो गयी। शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
अभी तक पाठक संख्या |