Random Posts

test

रामपुर पहुँचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की समीक्षा बैठक, बोले अब वर्ष 2047 तक नही आएगी सपा सरकार

newsindia17

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शनिवार अपराह्न 3:11 बजे रामपुर के विकास भवन पहुँचे। यहाँ उन्हें गार्डस ने सलामी दी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने विकास भवन में अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की।


समीक्षा बैठक के बाद हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने पूर्व मंत्री आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि जब पाप का घड़ा भर जाता है तो वह छलकने लगता है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को दिए गए निदेर्शों से भी पत्रकारों को रूबरू कराया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है और रामपुर ऐतिहासिक जिला है, इसलिए यहां विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि रामपुर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कमल खिला है। वर्ष 2024 के चुनाव में प्रदेश की 80 सीटें जीतना हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक अब सपा सरकार नहीं आने वाली है। 


उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा गया है कि बिजली अधिकारी संविदाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करें उनकी बहुत शिकायतें मिली हैं जनता को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। कहा कि दीपावली तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करा दिया जाए। डिप्टी सीएम ने एक सवाल के जवाब में दो टूक कहा कि सूबे में वर्ष 2047 तक सपा सरकार आने वाली नहीं है। आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। रामपुर में देश का पहला अमृत सरोवर बना था जिसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था कहा कि अमृत सरोवरों को तेजी से पूर्ण कराया जाए। कहा कि जिस क्षेत्र में लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारियों को पांच वर्ष हो गए हैं उनका क्षेत्र परिवर्तित कर दिया जाए। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.