Random Posts

test

मुरादाबाद - बुखार से हुई बच्चे की मौत के बाद शव को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ हंगामा, हाईवे पर लगा जाम

newsindia17

आज मंगलवार को एक बच्चे की बुखार से मौत होने के बाद उसके शव को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच बच्चे के शव की छीना झपटी होने पर वहाँ हंगामा हो गया। शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोगो व राहगीरों की भीड़ जुट गयी। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के चलते हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराने के साथ ही दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गाँव टांडा कोठी निवासी भावना का विवाह बागड़पुर की मढ़ैया निवासी राहुल के साथ हुआ था। राहुल की चार माह पूर्व मौत हो गयी थी। राहुल की मौत के कुछ समय बाद ही उसका भाई आशीष उसे मायके ले आया था। पति की मौत के बाद से वह मायके में ही रह रही थी। भावना के 8 माह के पुत्र हर्षित को गत 2 -3 दिनों से बुखार आ रहा था। भावना के पुत्र का असमौली के ही एक निजी चिकित्सालय में उसके मायके पक्ष द्वारा उपचार कराया जा रहा था। गत रात्रि हालत गंभीर होने पर हर्षित को मुरादाबाद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। सूचना पर भावना के राजपाल व अन्य परिजन भी अस्पताल आ गए थे। आज मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान हर्षित की मौत हो गयी। हर्षित की मौत के बाद भावना के ससुराल व मायके पक्ष के बीच शव को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद ही ये विवाद हंगामे में बदल गया। इस हंगामे के चलते दिल्ली - लखनऊ हाईवे पर जाम की स्थिति बन गयी। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक कुलदीप तोमर व लोकेश कुमार को भावना के भाई आशीष ने बताया कि हर्षित की बीमारी के सम्बन्ध में उसने भावना के ससुराल वालो को सूचित किया था। भावना के ससुराल वाले भी लगातार हर्षित के बारे में लगातार जानकारी ले रहे थे। आज सुबह उपचार के दौरान हर्षित की मौत हो गई।


आशीष ने बताया कि वे लोग हर्षित का शव लेकर वाहन से घर जा रहे थे। वाहन में भावना के ससुर राजपाल व अन्य परिजन भी मौजूद थे। रास्ते में लोधीपुर राजपूत के पास उन्होंने राजपाल व अन्य को बागड़पुर मढ़ैया जाने के लिए वाहन से उतारा था। इसी दौरान राजपाल व अन्य हर्षित का शव अपने घर ले जाने की जिद करने लगे। आशीष के ताऊ जबर सिंह व पिता गौहर सिंह ने इस पर विरोध प्रकट किया। इस पर ही दोनों के पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच बहस होती देख मौके पर पहुँची पुलिस भावना के ससुर राजपाल व मायके वालो को थाने ले आयी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर समझौता करा दिया गया है। आपसी सहमति के बाद बच्चे का शव उसके दादा को सौंप दिया गया है। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.