आज मंगलवार को मुरादाबाद -गजरौला के बीच चलने वाली ट्र्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी। महिला अपनी पुत्री के घर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी। आरपीएफ कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मुरादाबाद - गजरौला के बीच चलने वाली ट्रेन महेशरा स्टेशन के पास पहुँची। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय एक महिला नीचे गिर गयी और कट गयी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। महिला का सामान भी मौके पर चारो ओर बिखर गया। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गयी। सूचना पर आरपीएफ व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 जितेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। महिला के पास मिले कागजो के आधार पर उसकी पहचान रामकली आयु 50 वर्ष पत्नी खचेड़ू, निवासी ग्राम मलपुर नजराना, थाना क्षेत्र छजलैट के रूप में हुई। मृतका की शिनाख्त होने पर उसके परिजनों को सूचित किया गया। बताया गया कि रामकली की पुत्री का विवाह ग्राम बलदाना हीरा सिंह, थाना रजबपुर में हुआ था। रामकली आज सुबह पुत्री के घर जाने को कहकर निकली थी।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अभी तक पाठक संख्या |