गत रात्रि बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में दो युवको ने चाकू से हमला कर एक मंदिर के पुजारी को घायल कर दिया और नकदी व अन्य सामान लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुजारी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
जनपद पीलीभीत के बीसलपुर निवासी ग्रीश बाबू ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के इनायतगंज बजरिया क्षेत्र में चोखेलाल का मंदिर है। वे इसी मंदिर में पिछले 30 वर्षो से पूजा पाठ व देखरेख कर रहे है। पीड़ित के अनुसार गत रात्रि लगभग 2 बजे वह सोने के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान पड़ोस की छत से दुसरे समुदाय के दो युवक हाथो में चाकू लिए वहाँ आये और गली गलौज करने लगे। आरोप है कि उनके द्वारा विरोध किये जाने पर युवको ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी उनके बैग में रखी नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए।
पुजारी द्वारा घटना की जानकारी तुरंत ही डायल 112 पर पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी केमरो की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अभी तक पाठक संख्या |