Random Posts

test

नहटौर - भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता में 31 टीमों ने किया प्रतिभाग

www.newsindia17.com

आज बुधवार को नहटौर विकास खंड में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 31 टीमों ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, भाजपा ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक शोभित कुमार त्यागी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमो ने पूरे जोश व उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चौधरी एकेडमी, इस्माइलपुर ने प्रथम, फुलसन्दा क्लब, फुलसन्दा ने द्वितीय व शेरपुर कल्याण की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक नमो कबड्डी शोभित कुमार त्यागी, सुधीन्द्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष, विपुल चौधरी, सुनील चौधरी, ओमवीर राणा, अभिषेक कोहली क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुगनू चौधरी, जिला मंत्री रविन्द्र चौहान, अंकित पवांर, अन्नी त्यागी, सत्यवीर चौहान,नरेश चौधरी, चरन सिंह, जय त्यागी व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.