धामपुर - गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापार मंडल के तत्वाधान में निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने
गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में राष्ट्र प्रेम का माहौल झलक रहा है, इसी क्रम में आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में नगर के सेकड़ो व्यापारियों ने तिरंगा हाथ में लेकर बैंड बाजों के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए नगर में भ्रमण कर देशभक्ति का सन्देश दिया।
ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर के सुभाष चौक से एस डी एम धामपुर मोहित कुमार, थाना प्रभारी धामपुर किशन अवतार एवं निरीक्षक अपराध अता मोहम्मद द्वारा संयुक्त रूप से सुभाष मूर्ति का माल्यार्पण कर हरी झंडी दिखाकर किया गया। तिरंगा यात्रा नगर के नगीना चौक से होती हुई खारी कुआँ, भगत सिंह चौक, फल चौक, मोबाइल मार्केट, मोहल्ला अफगानान, पंजाबी कॉलोनी होते हुए सुभाष चौक पर सम्पन हुई, तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के चौक चौराहो पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान उपस्थित रहे व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा व मंडल अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी ने लोगों को गणतंत्र दिवस पर घर पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। यात्रा के उपरांत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे देशहित कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।
यात्रा को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष एस. पी. सलूजा, इरशाद धामपुरी, सरदार गुरमीत सिंह जुनेजा, असलम फरीदी, सुहैल डिज़ाइनर, सलमान फरीदी, शिवेंद्र अग्रवाल, रविंदर सिंह सिडाना, अमित अग्रवाल, सुगम जैन, ज़ाहिद खान, रोमियो मयूर, शोएब मैक्स, आमिर इदरीसी, नासिर लिबर्टी , नवीन गुप्ता, शहज़ाद अंसारी, प्रदीप सचदेवा, अरुण अग्रवाल, मंजीत सिंह सलूजा, सरदार मंगत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह चावला, गुरमीत सिंह सिडाना, श्यान शम्सी, जिशान, फहद, अमान सहित कई लोग मौजूद थे।
अभी तक पाठक संख्या |