Random Posts

test

कोतवाली देहात - हाईवे किनारे पड़ा मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

www.newsindia17.com
मृतका नाजमा की फाइल फोटो 
आज गुरुवार की सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे किनारे एक महिला का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला के परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के गाँव हरियावली की निवासी नाजमा आयु 42 वर्ष पत्नी अनवर थाना मंडावली क्षेत्र के गाँव दहरीपुरा स्थित अपने मायके गयी हुई थी। कल बुधवार की शाम वह वापस आ रही थी। नाजमा के भतीजे ने उसे लखनऊ डिपो की बस में बैठाया था। देर रात तक नाजमा के घर न पहुंचने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई और तलाश शुरू की। नाजमा का कुछ पता न लगने पर परिजन रात में ही थाने पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। आज गुरुवार की सुबह नाजमा का शव ग्राम हरियावाला के निकट हाईवे किनारे पड़ा मिला। महिला का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। नाजमा का पति सऊदी अरब में रहता है। वह अपने 5 बच्चो के साथ गाँव में रहती थी।


सूचना पर सीओ नगीना ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरिक्षण किया। महिला के कान से सोने के कुंडल गायब थे। परिजनों का कहना है कि नाजमा की हत्या कर आरोपी सोने के कुंडल ले गए है। इस मामले में सीओ देश दीपक सिंह का कहना है कि महिला का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.