Random Posts

test

संभल - जिला चिकित्सालय में उपचार एक दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

www.newsindia17.com

गत 23 जनवरी को संभल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराई गयी बुजुर्ग महिला की गत रात्रि उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।


गत 23 जनवरी को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गुन्नौर से 108 एंबुलेंस लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय आयी थी। महिला को यहाँ उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। महिला का गत 8 दिनों से इमरजेंसी के जनरल वार्ड में 8 दिन से उपचार चल रहा था। महिला की हालत में सुधार नहीं हो रहा था और बीती देर रात्रि उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस मामले की सूचना कोतवाली संभल को दी गयी। जहां से इसकी सूचना थाना गुन्नौर पुलिस को दी गयी। जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची गुन्नौर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए भेजा गया है।


जिला संयुक्त चिकित्सालय के एक चतुर्थ कर्मचारी ने बताया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत इलाज के दौरान गत रात्रि  हो गई थी।  इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी गई थी। अस्पताल आयी गुन्नौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। कर्मचारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला को 108 एंबुलेंस द्वारा उपचार हेतु लाया गया था। महिला का 23 जनवरी से यहां पर उपचार किया जा रहा था। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.