बरेली - संदिग्ध परिस्तिथियों में विवाहिता की मौत, घर में पड़ा मिला शव, मायके वालो ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
![]() |
मृतका मोनिका की फाइल फोटो |
बरेली के बिल्सी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गयी। विवाहिता का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। विवाहिता के मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव बांस बरोलिया निवासी पृथ्वीराज सिंह ने अपनी पुत्री मोनिका आयु 23 वर्ष का विवाह 2 वर्ष पूर्व गाँव फतेह नगला निवासी रणवीर सिंह के साथ किया था। बताया गया कि विवाह के बाद से पति - पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। आज मंगलवार को सूचना मिली कि मोनिका की मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंचे मायके वालो ने देखा कि मोनिका का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। मायके वालो ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना पर सीओ सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक जांच पड़ताल की मगर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से मौत का कारण जानने हेतु पोस्टमार्टम कराने हेतु तहरीर दी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अभी तक पाठक संख्या |