आज शुक्रवार को स्योहारा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चो से भरी एक टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। टाटा मैजिक नाले में गिरने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय निवासियों ने वाहन में फंसे बच्चो को बाहर निकाला। इस घटना में दो बच्चे घायल हुए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की टाटा मैजिक में स्कूली बच्चे जा रहे थे। सरकारी अस्पताल के पास पहुँचने पर अचानक ही अनियंत्रित हुआ टाटा मैजिक गहरे नाले में जा गिरा। वाहन के नाले में गिरने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। मौके पर जुटे स्थानीय निवासियों ने बच्चो को नाले में गिरे टाटा मैजिक से बाहर निकाला। स्थानीय निवासी गंभीर रूप से घायल हुए दो बच्चो को स्थानीय चिकित्सक के पास पहुँचाया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले में पड़े टाटा मैजिक को क्रेन की सहायता से बाहर निकलवाया।
अभी तक पाठक संख्या |