कल शुक्रवार की देर रात रामपुर पुलिस व एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक गौतस्कर पैर में गोली लगने पर घायल ही गया। घायल हुए गौतस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गौतस्कर में 2 साथी फरार होने में सफल रहे। पुलिस फरार हुए बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घायल हुए गौतस्कर को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कल शुक्रवार की देर रात जनपद के थाना भोट की पुलिस व एसओजी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वहाँ पहुंचे बाइक सवार 3 गौतस्करो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार इन सभी ने मौके से भागने का प्रयास किया। मौके से भागने के प्रयास में बदमाशों की बाइक बंद हो गयी और पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई में एक गौ तस्कर पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने घायल हुए गौतस्कर को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल ने भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम तौक़ीफ पुत्र मुब्बसर, निवासी ग्राम इंद्री, थाना क्षेत्र भोट है। बदमाश में पास से 1 बाइक व अवैध तमंचा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी निशा खटाना के अनुसार फरार हुए बदमाशों के नाम मुन्ना पुत्र शब्बीर हसन, निवासी मोहल्ला पक्का बाग़ व इकबाल पुत्र इशरत, निवासी बजरिया खानसामा, थाना क्षेत्र गंज है। पुलिस फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।
अभी तक पाठक संख्या |